Tuesday 30 April 2019

लोकतांत्रिक नैतिकता और आदर्श पर कालिख पोतने वाला ढोंगी साधु कांग्रेस प्रत्याशी...

लखनऊ से सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती को लखनऊ से कांग्रेस के प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने निहायत गंदी और निकृष्ट गालियां दीं। यह भारतीय लोकतंत्र की मर्यादा पर सरेआम कालिख पोतने जैसा है। राजनीतिक दलों के नैतिक स्तर का मौजूदा बदनुमा यथार्थ यही है। साधु वेशधारी कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महिला नेता प्रियंका गांधी को लेकर भी अपशब्द कहे। इस पर कांग्रेस नेतृत्व चुप है। महिला सम्मान पर बड़ी-बड़ी बोलियां बोलने वाले कांग्रेस नेता मौन साधे हैं। 'वर्जन' लेने गई 'इंडिया वाच' की महिला रिपोर्टर सोनी कपूर के साथ कांग्रेस प्रत्याशी ने बेहद आपत्तिजनक तरीके से बदसलूकी की। इस पर पत्रकार-समुदाय के सारे स्वयंभू अलमबरदार चुप हैं।
...किसे कहें धिक्कार, किसकी जय बोलें / सब तरफ भरे मक्कार, सबकी क्षय बोलें...

(एपिसोड-2)