Sunday 27 March 2022

योगी का व्यापक जन-सम्मान पचा नहीं पाए भाजपा के शीर्ष नेता...


योगी का व्यापक जन-सम्मान पचा नहीं पाए भाजपा के शीर्ष नेता, दबाव देकर योगी पर थोपे संविधान-विरोधी निर्णय...
मेरा पिछला कार्यक्रम 'शपथ लेंगे, झूठ बोलेंगे, भ्रष्टाचार करेंगे.. और क्या..!' आप लोगों ने पसंद किया, इसके लिए मैं आभारी हूं। आप लोगों ने उसे पसंद इसलिए भी किया कि वह आपको जीवन-पटल पर चरितार्थ होता हुआ दिखता है। उसी यथार्थ की यह दूसरी कड़ी है। उत्तर प्रदेश में बेशुमार खर्चे से आयोजित हुए शपथ ग्रहण में वह सारे कर्मकांड हुए जो भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक नैतिकता से बिल्कुल परे थे। भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में नीति-नियंता बने बैठे वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यापक जन-स्वीकार्यता का सम्मान पचा नहीं पाए... योगी को दबाव में लेकर उनपर ऐसे निर्णय थोपे जो संविधान और कानून का बड़ी निर्लज्जता से उल्लंघन करते हैं। मंच से चमकदार, धवल और खूबसूरत दिखती राजनीति का असली कुरूप और स्याह चेहरा आप भी देखें...

Wednesday 16 March 2022

शपथ लेंगे, झूठ बोलेंगे, भ्रष्टाचार करेंगे और क्या..?



शपथ लेंगे, झूठ बोलेंगे और भ्रष्टाचार करेंगे... भारत में लोकतंत्र की यही दशा है। हर पांच साल पर चुनाव होता है। हर पांच साल पर जीतने वाले नेता शपथ-शपथ खेलते हैं... शपथ-ग्रहण की संवैधानिक बाध्यता नहीं होती तो नेता सत्य-निष्ठा और ईमानदारी की शपथ थोड़े ही लेते..! वे 'हैप्पी सत्ता डे' मनाते और अपने धंधे में लग जाते। झूठ, भ्रष्टाचार, पक्षपात, परिवारवाद भारतीय राजनीति के अनवार्य अवयव हो चुके हैं। अपने देश में संविधान और कानून केवल आम नागरिकों को अंकुश में रखने का उपकरण है। नेताओं को संविधान और कानून से क्या लेना-देना..? यह उपकरण उनका क्या बिगाड़ लेगा..? आज तक क्या बिगाड़ पाया..? जो थोड़े से लोग संविधान और कानून को नैतिकता और राष्ट्रीय-दायित्व के प्रिज़्म से देखते हैं, उन्हें न केवल यह विश्लेषण देखना चाहिए, बल्कि व्यापक जन-जागरूकता बनाने की पहल भी करनी चाहिए...

Friday 11 March 2022

इस युद्ध की असली वजह क्या आप जानते हैं..?


रूस और युक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आप फौरी तौर पर टीवी या अखबार के जरिए देख रहे हैं। युद्ध के कारण भी बताए जा रहे हैं, लेकिन मीडिया द्वारा बताए जा रहे कारण पश्चिम-प्रेरित हैं, या इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि पश्चिमी पूंजी-शक्तियों द्वारा स्पॉन्सर्ड हैं। युद्ध की वजहें कुछ और ही हैं... लेकिन असली वजहों को दबाने की पूरी कोशिश हो रही है। रूस-युक्रेन युद्ध की असली वजहों का निचोड़ तथ्यों और दस्तावेजों के साथ आपके समक्ष प्रस्तुत है। कृपया देखें...