पूरे देश में राम राम की गूंज है। पूरा देश आध्यात्मिकता
में सराबोर है। राम राम के प्रायोजित शोर में मंदिरों मठों की अकूत सम्पत्तियों का
वारा-न्यारा हो रहा है। अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में ही महात्म्य और महत्व
से परिपूर्ण सीता की रसोई मंदिर, मठ और उसकी सम्पत्ति राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट ने
अपने कब्जे में ले ली है। ऐतिहासिक एवं पौराणिक सीता की रसोई मंदिर ध्वस्त कर उसे राम
मंदिर निर्माण की मिट्टी में विलीन कर दिया गया। सीता की रसोई मंदिर में रखी
पौराणिक मूर्तियां गायब हैं। राम राम के शोर में सीता माता गायब हैं। इसके पीछे
गहरी षडयंत्र-कथा है। इस कार्यक्रम के जरिए इस कथा पर थोड़ी रौशनी डालने की कोशिश
की गई है। षडयंत्र के कुछ सूत्र खोलने की कोशिश की गई है। सीता की रसोई का
उत्तराधिकारी होने का दावा करने वाले संतोष दास की बातें भी इस सार्वजनिक फोरम पर
रख दी गई हैं। आप देखें, तय करें और अपना मंतव्य दें...
Wednesday, 29 January 2025
राम मंदिर की जय में सीता मंदिर का क्षय क्यों?
Subscribe to:
Posts (Atom)